सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से समाज में रोष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मगरधा प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर विगत दिवस एक भड़काऊ पोस्ट डाली गई। इसमें समुदाय विशेष के चौक-चौराहे स्थित धार्मिक स्थल को जला दिए जाने का वीडियो वायलर किया गया। इस पोस्ट के वायरल होने से क्षेत्र के दो समुदाय में वैमनस्यता फैलाने तथा धार्मिक भावनाएं आहत करने के खिलाफ जिला वक्फ बोर्ड कमेटी हरदा अध्यक्ष मकसूद अहमद उर्फ बब्बू ने हरदा जिला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन से भेंटकर शिकायत की। इसके बाद हरदा थाने में सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डालने के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 253 अ एवं 195 अ के अन्तर्गत अपराधिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस रिपोर्ट दर्ज गवाह के रूप में रशीद अहमद, तारिफ खान उर्फ कालू, समाज के वरिष्ठ जनाब मुफ्ती रिजवान साहब, पार्षद अहद खान, नईम खान, जामा मस्जिद अध्यक्ष सलाम भाई, आरबी हाजी रमजान, हाजी मुन्ना, हाजी रफीक, छोटे बाबा, शफी नियाजी, डॉ. शेख हसन, यासीन पाकीज़ा, हबीब पहलवान, याकुब खान आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी सामाजिक बंधुओं ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई होने पर पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

114 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!