उफान पर नर्मदा नदी…. खतरे के निशान से 10 फीट नीचे बह रहा पानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हंडिया/ नेमावर। नर्मदा के ऊपरी हिस्सों में भारी बरसात का दौर जारी है। जिसके चलते बरगी सहित अन्य बांधों के गेट खोले गए हैं। जिसके चलते नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है। हंडिया और नेमावर में सभी घाट पानी में डूब गये हैं। स्थिति यह है कि रविवार सुबह नर्मदा का जलस्तर 880 फीट पर पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से महज 10 फीट नीचे है। राहत की खबर यह कि बीतें 24 घंटे से नर्मदा का जलस्तर स्थिर है। इस बीच जलस्तर ना तो बढ़ा है और ना ही कम हुआ है। जिसके चलते नर्मदा का तटीय क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न दिखा। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम से रविवार सुबह तक जलस्तर में कुल 2 फीट की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इधर, नर्मदा के बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एहतियात के तौर पर मैदानी अमले सक्रिय कर दिया है, वहीं राजस्व अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा घाटों पर होमगार्ड और पुलिस के जवान को तैनात कर दिया है। जो स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जिला प्रशासन के आदेश पर नगर परिषद ने निचली बस्तियों में मुनादी शुरू कर दी है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के साथ-साथ घाटों से दूरी बनाएं रखने की हिदायत दी है। साथ ही बाढ़ संभावित निचली बस्ती क लोगों को सचेत कर दिया है।

दुकानों तक पहुंचा पानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार बढ़ते जलस्तर के चलते पानी नागर घाट पर बनी दुकानों तक पहुंच गया है। जिस वजह से दुकानदारों को अपना-अपना सामान समेटकर सुरक्षित जगह की तलाश में रवाना होना पड़ा।

हंडिया में भी बढ़ाई चौकसी

नर्मदा का जलस्तर बढ़ने के कारण उसके तटीय इलाकों की तस्वीर बदल गई है। दूर-दूर तक केवल पानी दिखाई दे रहा है। इस बीच हंडिया में प्रशासन के निर्देश पर मैदानी अमले ने चौकसी बढ़रा दी है।

Views Today: 2

Total Views: 188

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!