उन्नत कृषि के लिए मधु धाकड़ सम्मानित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना को 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण-जयंती महोत्सव मनाया गया। इस दौरान सभी जिलों में कार्यक्रम हुआ। वहीं उन्नत कृषक एवं उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया था। इसी क्रम में राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय आयोजन हुआ। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत अन्य अतिथि मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए उन्नत कृषकों के बीच जिले के ग्राम सिरकम्बा निवासी मधुसूदन धाकड़ को उन्नत कृषि की मिसाल पेश करने पर सम्मानित किया गया। बता दें कि श्री धाकड़ ने टमाटर और मिर्च की खेती के माध्यम से जिले का नाम रोशन किया है। इतना ही नही, उनके सार्थक प्रयासों को करीब से देखने तथ समझने के लिये दूर-दूर से कृषकों के दल उनके खेत पहुंचते हैं।

208 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!