मासूम बेटियों पर बढ़ते अनाचार रोके सरकार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को एक ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में महिलाओं विशेषकर मासूम बच्चियों पर बढ़ते अनाचार रोकने की मांग की है। ज्ञापन उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। यहां मासूम बच्चियां और लाड़ली बहनें सुरक्षित समझ नहीं है। वहीं अपराधियों के हौंसले बुलंद है। हाल ही प्रदेश के सतना जिले के मैहर में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना सामने आई है। वहीं आदिवासी बहुल बैतूल जिले के घोड़ाडोगरी ब्लॉक के सरकारी स्कूल में रेप होने की खबर झकझोर देने वाली है। आरोपी कोई और नही खुद स्कूल के शिक्षक हैं। जबलपुर के नटवारा शहपुरा में 3 वर्षीय मासूम का अपहरण कर बलात्कार, इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग को पड़ौसी में आरोपी ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दतिया में 2 सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटना में एक पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की। दुष्कर्म के आरोपियों में एक भाजपा नेता के बेटे का भी नाम सामने आया है। देवरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, बैरसिया में 12 साल की बच्ची का अपहरण कर बेरहमी से यातनाएं दी गई। ऐसी घटनाएं प्रदेश में रोजाना घट रही हैं। महिलाओं, बच्चों पर अत्याचार में प्रदेश की देश में सबसे आग है। महिला कांग्रेस ने कहा कि सरकार मासूम बच्चियों एवं लाड़ली बहनों को सुरक्षा करें। अन्यथा महिला कांग्रेस जन आंदोलन करने को बाध्य होगी।

155 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!