कलेक्टर ने जागरुकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, मतदान में भाग लेने, युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने हेतु स्वीप अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां चल रही हैं। इसी के तहत बुधवार को कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दो अलग-अलग रथ भ्रमण करेंगे। इनका भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह प्रचार रथ जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये नागरिकों को प्रेरित करेगा। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता संदेशों से युक्त रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। मतदाता जागरूकता के लिए तैयार मेस्कॉट ‘बंसीÓ का अनावरण भी किया गया।

281 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!