राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची प्रदान की

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार बुधवार को निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होने प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रिंटेड प्रति तथा पेन ड्राइव में सॉफ्टकॉपी प्रदान की। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, हरदा एसडीएम आशीष खरे तथा टिमरनी एसडीएम महेश बड़ोले, जिले के स्वीप आईकॉन नेहा मुकाती व श्री अजय पुरबिया के साथ-साथ जिले के मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस अवसर पर बताया कि बुधवार को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र स्तर पर बी.एल.ओ. द्वारा किया जा चुका। सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थिति रहेंगे तथा 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी बीएलओ और मतदाताओं की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन करेंगे।

218 Views

Leave a Reply