अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी के कार्यक्रम अनुसार बुधवार को निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक लेकर उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, हरदा एसडीएम आशीष खरे तथा टिमरनी एसडीएम महेश बड़ोले, जिले के स्वीप आईकॉन नेहा मुकाती व अजय पुरबिया के साथ-साथ जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस अवसर पर बताया कि बुधवार को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र स्तर पर बी.एल.ओ. द्वारा किया जा चुका। सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थिति रहेंगे तथा 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी बीएलओ और मतदाताओं की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन करेंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि आज की स्थिति में हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 96692 पुरूष तथा 90337 महिलाओं सहित कुल 187029 मतदाता है जबकि हरदा विधानसभा क्षेत्र में 120092 पुरूष तथा 111949 महिलाओं व 1 अन्य मतदाता सहित कुल 232042 मतदाता है। इस तरह जिले में कुल 216784 पुरूष, 202288 महिलाओं व 1 अन्य मतदाता सहित कुल 419071 मतदाता जिले में है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि टिमरनी व हरदा विधानसभा क्षेत्र में 8-8 मतदान केन्द्रों के भवन बदले गए हंै।
Views Today: 4
Total Views: 244

