मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत दिलाई शपथ  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया के मार्गदर्शन में सायबर सेल निरीक्षक अंजना पाटिल, कमलेश परिहार, मनोज दोहरे द्वारा शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास में बालकों को कैरियर गाइडेंस दिया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पुलिस में भर्ती किन-किन स्तरों में होती है। संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, सब इंस्पेक्टर भर्ती, आरक्षक भर्ती एवं अन्य शासकीय नौकरी में भर्ती हेतु क्या योग्यता होनी चाहिए और किस प्रकार से पढ़ाई करनी चाहिए। साथ ही मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत शपथ दिलवाई गई कि वह किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे एवं सभी प्रकार के दुर्गुणों से दूर रहेंगे। साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए।

215 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!