कृषि मंत्री ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। खाद्य नागरिक अपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के माध्यम से बेरोजगार हितग्राहियों को प्रदाय केंद्र से उचित मूल्य दुकान तक राशन प्रदाय किए जाने हेतु 4 वाहन प्रदान किए गए हैं। बुधवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना अंतर्गत स्वीकृत वाहनों की कृषि मंत्री कमल पटेल ने हितग्राहियों को चाबी सौंपी व वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला पंचायत की कृषि समिति के अध्यक्ष ललित पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया के अलावा योजना के4 हितग्राही यामीन खान, वीरेंद्र निकुम, संजय कुमार एवं अनिल उइके भी उपस्थित रहे।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!