आत्मीय श्रद्धांजलि देने तजपुरा पहुंचे कृषि मंत्री  

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम तजपुरा के युवा समाजसेवी राहुल जाट के ताऊ जगदीश देदड़ का शनिवार को निधन हो गया। बुधवार को कृषि मंत्री कमल पटेल ने मनोज देदड़ के पिता एवं गणेश देदड़ के ज्येष्ठ भ्राता जगदीश देदड़ के देवलोकगमन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।

79 Views

Leave a Reply