सावन की फुहार…. रिमझिम बारिश से मौसम में घुली ठंडक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों क्षेत्र में झमाझम बारिश के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया था। इस बीच फसलों को भरपूर धूप मिली। इसके कुछ ही दिनों बाद यानि मंगलवार शाम से मौसम एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रात में बारिश की रिमझिम फुहार से मौसम में ठंडक घुल गई है। वहीं बुधवार को भी रूक-रूक कर बूंदाबांदी होती रही। जिससे खेत में खड़ी फसलों पर अलग ही रौनक देखने को मिली है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक हल्की बारिश सोयाबीन के अनुकूल है। इससे कृषि भूमि में जहां नमी बरकरार रहती है, वहीं फसलें भी उम्मीद अनुसार बाढ़ करती हैं। ऐसा ही मौसम फसलों को उनके शुरूआती दौर में मिला है, जो कि सभी फसलों के लिये फायदेमंद है।

तरबतर हुईं सड़कें

मंगलवार-बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के कारण जहां मौसम ठंडा बना रहा। वहीं शहर की सड़के तरबतर दिखाई दी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि विगत चार-पांच दिन से चिलचिलाती धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया था।

दवा का छिड़काव जारी

इधर, मौसम की आंख मिचौली के बीच किसान मौका पाकर खेतों में दवा का छिड़काव कर रहे हैं। इस दौरान मच्छर एवं कीट पर नियंत्रण पाने की कवायद चल रही है। दरअसल, सोयाबीन की बुआई को एक माह से ज्यादा हो गया है, जो अगले सप्ताह से भर फूल पर रहेगी।

वर्षा की स्थिति….

जिले में 24 घंटे की स्थिति — ३० मि.मी.

जिले में अब तक कुल वर्षा — ६२९.१ मि.मी

हरदा तहसील — 691.3 मि.मी.

टिमरनी तहसील — 717.2 मि.मी.

खिरकिया तहसील — 649.7 मि.मी.

रहटगांव तहसील — 458.3 मि.मी.

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!