अनोखा तीर, हरदा। जिले की हंडिया तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम खरदना में स्कूली छात्राओं ने अपने ही गांव में हाईस्कूल की कक्षाओं का संचालन की मांग को लेकर जारी आंदोलन खत्म होने का नाम नही ले रहा है। छात्राओं का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि इसी दिन कलेक्टर ऋषि गर्ग ने धरनास्थल पर भेजे प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर केसी परते, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी और तहसीलदार लवीना घाघरे ग्रामीणों के बीच पहुंचे। ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि मिडिल स्कूल उवां का उन्नयन हाईस्कूल के रूप में करने के लिये आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल को प्रस्ताव भेज दिया है। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द यहां हाईस्कूल की कक्षाएं प्रारंभ हो सकेगी। बावजूद , इतने से बात नही बनी। क्योंकि छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि जब तक कक्षाएं प्रारंभ नही होगी, तब तक आंदोलन को जारी रखेंगे। इस तरह के आश्वासन पहले भी सुन चुके हैं, जो किसी परिणाम पर नही पहुंचे। जिसके चलते छात्राओं का विश्वास जीतना कठित साबित हो रहा है। यही वजह है कि अधिकारियों का दल शासन को भेजे प्रस्ताव की खबर लेकर पहुंचा। परंतु उन्हें इसके अपेक्षाकृत परिणाम नही मिले। बहरहाल, बेटियां व उनकी शिक्षा से जुड़े इस मामले में प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभाने की स्थिति बनी हुई है। यहां देखना होगा कि अपनी मांग को लेकर छात्राओं का संघर्ष कहां तक जाएगा। वहीं आंदोलन कर रही छात्राओं की मांग कब तक पूरी होगी।
प्रस्ताव भेजा, फिर भी नही माने
बता दें कि मामले में कलेक्टर ऋषि गर्ग द्वारा संज्ञान लिये जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर छात्राओं की मांग शीर्ष पर दिखाई दे रही है। यही वजह है कि एक दिन पहले यानि मंगलवार को हाईस्कूल उन्नयन का डीपीआई भोपाल को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जब, अधिकारियों का दल आंदोलन कर रहीं छात्राओं से मिलने पहुंचा तो खाली हाथ नही पहुंचा बल्कि गांव के मिडिल स्कूल का हाईस्कूल में उन्नयन की कार्रवाई की खुशखबरी लेकर गया था। परंतु इतना सबकुछ छात्राओं का धरना खत्म नही कर पाया है।
पहले भी मिल चुके आश्वासन
गांव के मिडिल स्कूल का हाईस्कल में उन्नयन का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की बात पर छात्राओं ने कहा कि पहले भी आश्वासनों से सामना हो चुका है। लेकिन हाईस्कूल की पढ़ाई शुरू नही हो पाई। हर बार केवल निराशा हाथ लगी है। लेकिन इस बार मन बना लिया है कि ऊंवा-खरदना के छात्रों की ये मांग पूरी कराएंगे। बता दें कि एक दिन पहले प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी छात्राओं को पूर्ण भरोसा दिलाने गए थे। बावजूद कोई निष्कर्ष नही निकला। इसके दूसरे दिन प्रशासनिक अधिकारी खरदना पहुंचे थे।
Views Today: 2
Total Views: 92

