नोडल अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने की है। सभी नोडल अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए गए हंै। कलेक्टर श्री गर्ग नोडल अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक लेकर उनके द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा करेंगे। जारी आदेश अनुसार प्रत्येक सोमवार को शाम 5 से 7 बजे तक माइक्रो ऑब्जवर्स की नियुक्ति के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अशोक कुमार लीड बैंक प्रबन्धक, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के लिए लेखा अधिकारी श्रीमती हीरावती उइके तथा कम्यूनिकेशन प्लान और डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मेनेजमेन्ट प्लान के नोडल अधिकारी केएल उरिया के द्वारा की जा रही निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। प्रत्येक मंगलवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण, मानव संसाधन प्रबन्धन तथा सूचना प्रोद्योगिकी शाखा के नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री गर्ग लेंगे। इसी तरह प्रत्येक बुधवार को प्रात: 11 बजे से 1 बजे तक आदर्श आचरण संहिता, शिकायत प्रबन्धन, निर्वाचन नियंत्रण कक्ष तथा मतपत्र मुद्रण, वाहन प्रबन्धन, ईवीएम प्रबन्धन, डाक मतपत्र, कोविड प्रबन्धन तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए दी जा रही सुविधाओं संबंधी शाखाओं के नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्टर श्री गर्ग लेंगे। प्रत्येक बुधवार शाम 5 से 7 बजे के बीच कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की मेपिंग की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर श्री गर्ग प्रत्येक गुरूवार को प्रात: 11 बजे से 1 बजे तक निर्वाचन प्रेक्षकों के साथ नियुक्त लाइजनिंग अधिकारियों तथा निर्वाचन संबंधी निविदा कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद गुरूवार को शाम 5 बजे से 7 बजे मीडिया प्रबन्धन व एमसीएमसी शाखा की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रत्येक शुक्रवार प्रात: 11 बजे से 1 बजे तक मतदाता जागरूता, दिव्यांग मतदाताओं के लिए दी जाने वाली सुविधाओं के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी तथा मतदान दलों में नियुक्त कर्मचारियों के कल्याणकारी कार्यों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी तथा मतदान सामग्री प्रबन्धन के लिए नोडल अधिकारी के साथ कलेक्टर श्री गर्ग बैठक लेकर प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रत्येक शुक्रवार शाम 5 से 7 बजे तक स्ट्रांग रूम, निर्वाचन कार्य हेतु टेंट, लाइट, माइक तथा मतदान सामग्री वितरण कार्य के नोडल अधिकारी व विद्युत प्रबन्धन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी की बैठक कलेक्टर श्री गर्ग लेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!