कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मतदाताओं से अपील

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर मंडलम के पदाधिकारी बूथ के कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील की है। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे और नाम हटाने व जोड़ने के लिए मतदाता सूची को दुरुस्त करवाएं, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को फायदा होगा। यह कार्य प्राथमिकता से करवाए जाएं, ताकि मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी का समाधान समय पर किया जा सके। जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस महत्वपूर्ण पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हों और अपने ब्लॉक सेक्टर के नागरिकों के नाम जोड़ने और हटाने के लिए सहायता करें। यह एक अवसर है, जिससे हम अच्छे तरीके से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो सकते हैं और लोगों के विश्वास को जीत सकते हैं। हमारा प्रत्येक बूथ मजबूत होना अति आवश्यक हैं।

130 Views

Leave a Reply