कुड़ावा मार्ग पर बनेगा 10 एकड़ में डिग्री कॉलेज : कमल पटेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खिरकिया। स्थानीय कृषि उपज मंडी में कृषि मंत्री कमल पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद खिरकिया क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की सौगात मिली है। स्थानीय प्रशासन को जल्द से जल्द सरकारी भूमि को चिन्हित कर उस पर सीमांकन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हमारी मंशा है कि जल्द से जल्द डिग्री कॉलेज क्षेत्र में शुरू हो सके, ताकि विद्यार्थियों विशेषकर बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख न करना पड़े। कृषि उपज मंडी के स्वर्ण जयंती महोत्सव में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि खिरकिया क्षेत्र में नहरों के फैले जाल का परिणाम यह है कि किसान लगातार समृद्ध हुआ है। किसान गेहूं चने के साथ-साथ मूंग की तीसरी फसल भी बंपर रूप में ले रहा है इससे क्षेत्र में समृद्धि फैली है, व्यापार भी लगातार बढ़ा है। किसानों के बड़ी संख्या में उपज लेकर मंडी में पहुंचने से स्थानीय व्यापारियों से लेकर मजदूरों तक को रोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध हुए हैं।

मंडी निधि से बन रही सड़कें

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि खिरकिया क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में करीब 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि के सड़क मार्ग मंडी निधि के माध्यम से खिरकिया क्षेत्र के आसपास बनाए जा रहे हैं। इन मार्गों में पोखरनी बायपास का अलग अलग दो स्थानों पर निर्माण हो रहा है। चारूवा पोखरनी मार्ग का निर्माण भी मंडी निधि से हो रहा है। इसके साथ ही देव क्षेत्र खरड़ की ओर भी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने जनसभा में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किस किसान के किस क्षेत्र में सड़क का निर्माण मंडी निधि से हो रहा है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने यह भी कहा कि तकरीबन सभी सड़कों का निर्माण कार्य मंडी निधि से शुरू हो चला है।

अगले 2 वर्ष का समय खिरकिया क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण  

 मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अगले 2 वर्ष का समय खिरकिया क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सिंचाई के लिए मॉडल के अंजाम से पानी पहुंचेगा। शहीद ईंलाप सिंह जल योजना का पानी भी क्षेत्र के किसानों को जल्द ही मिलने लगेगा। इसके साथ ही इंदिरा सागर के बैकवॉटर से भी पानी को खिरकिया क्षेत्र के बाकी के क्षेत्र में पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले 2 वर्षों में खिरकिया क्षेत्र पूरी तरह से 100 प्रतिशत सिंचित हो जाएगा, जो उनकी सबसे पहली प्राथमिकता में शामिल है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार में नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार में शिवराज सिंह चौहान लगातार किसानों के लिए काम कर रहे हैं। किसानों को केसीसी के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। कांग्रेस के जमाने में 18 प्रतिशत सालाना तक की ब्याज राशि वसूली जाती थी। कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों, तुलावटी, मंडी कर्मचारियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत खनूजा, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र खनूजा, विधायक प्रतिनिधि पूनमचंद गुप्ता, गंगा विशन मुनीम, विधायक प्रतिनिधि रविंद्र दुआ, विधायक प्रतिनिधि ललित पालीवाल, हेमचंद नागड़ा समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 184

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!