हिन्दू संगठनों ने पुतला फूंककर जताया विरोध

 

अनोखा तीर, हरदा। मेवात के नूंह में सांप्रदायिक तनाव की हर स्तर पर घोर निंदा हो रही है। वहीं इसके विरोध की गूंज जगह-जगह सुनाई देने लगी है। इसी क्रम में विहिप और बजरंग दल ने बुधवार को मुख्यालय स्थित परशुराम चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया है। इस मौके पर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। दीपकराज सोनी ने कहा कि नूंह स्थित पांडव कालीन मंदिर हम सबकी आस्था का केन्द्र है। जहां श्रद्धालुओं के साथ कायराना हरकत को अंजाम दिया है। घटना में जहां हिन्दू संगठन का कार्यकर्ता घायल हुआ है। साथ ही एक होमगार्ड का सैनिक अपनी जान गंवा बैठा है। जिसकी निष्पक्ष कार्रवाई कर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिये। विरोध-प्रदर्शन दौरान विहिप अध्यक्ष गिरजाशंकर राजपूत, प्रांत धर्माचार्य प्रमुख दीपकराज सोनी, ंतोष मिश्रा, मुकेश नायक, रानू तिवारी, किशेर सिंह, मयूर मराठा, अमन चौबे, लोकेश, करण सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

135 Views

Leave a Reply