भगवान भोलेनाथ से की विश्व कल्याण की कामना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में चल रहे सात दिवसीय पार्थेश्वर पूजन के छठवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने 15 पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन अभिषेक किया। वहीं ईश्वर से विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान पंडित शिवानंद शुक्ल, पंडित गोविंदप्रसाद शर्मा, पंडित महेश गुहा, पंडित कृष्णकांत गीते, पंडित आयुष काशिव, पंडित देवेंद्र पाराशर ने विधि विधान से पूजन, अभिषेक कराया। पूजन में समाज के लोगो ने जोड़े सहित पूजन किया। आयोजन से जुड़े राजू बलवटे ने बताया कि सुबह से पंडितो के मार्गदर्शन में पूजन प्रारंभ होता है, वही शाम को विसर्जन किया जाता है। बुधवार को 12 जोड़ों ने पूजन का पुण्य लाभ लिया है। साथ में अन्य श्रद्धालुओं ने भी पूजन किया। पूजन के बाद पंडित कृष्णकांत महाराज एवं पंडित आयुष काशिव ने सुंदर गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी शैलेंद्र जोशी ने बताया कि आज पार्थेश्वर पूजन का समापन होगा। समाज के वरिष्ठ सदस्य मधुकर बिल्लौरे ने सभी सामाजिक बंधुओं से पूजन में उपस्थित होने का आग्रह किया है। पूजन के दौरान प्रेमशंकर पाराशर, सुरेशचंद्र शकरगाये, बृजकिशोर चौरे, राजू बलवटे, राजेश शुक्ला, शैलेंद्र जोशी, रविंद्र पारे, एलके पारे, पंडित अरविंद शुक्ल, संजय काशिव, पंकज शांडिल्य, कैलाश शुक्ला, प्रमेंद्र साकल्ले, नीलेश बिल्लौरे सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 230

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!