जनसुनवाई में आवेदन देकर बताई समस्या  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आरटीई के अंतर्गत पढ़ने वाले विद्यार्थियों का विगत 3 वर्षों से शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके कारण स्कूल संचालन अत्यंत कठिन हो चुका है। यदि 7 दिनों के अंदर फीस प्रतिपूर्ति नहीं होती है तो स्कूल के पास स्कूल बंद करना या आरटीई के अंतर्गत पढ़ने वाले विद्यार्थियों कोई स्कूल आने से रोकने के सिवा अन्य कोई विकल्प नहीं बचेगा। जिसको लेकर आज सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर ने जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने शीघ्र ही आरटीई की राशि का भुगतान करने की मांग की है। इस दौरान संस्थापक दीपक सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष नवीन पांडे, नरेंद्र तोमर, उत्तम सिंह चौहान, देवेंद्र बघेल, सचिन अग्रवाल, अनिल राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, योगेंद्र राजपूत, अभिषेक जैन, ओपी यादव, नरेंद्र शर्मा, अनिल वैद्यलगभग 50 संचालक उपस्थित रहे।

373 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!