मैं हूं अभिमन्यू अभियान शुरू…. महिला एवं बाल अपराध के प्रति करेंगे जागरूक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। पीएचक्यू के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया ने महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम तथा आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मंगलवार को मैं हूॅ अभिमन्यू अभियान का दूसरे चरण को हरी झंडी दिखाई है। यह अभियान पूरे 15 दिनों तक चलेगा। इस बीच महिलाओं एवं बच्चों पर घटित अपराधों की रोकथाम तथा युवा वर्ग एवं पुरूषों को जागरूक किया जाएगा। यह अभियान जिले के समस्त थानाक्षेत्र में चलाया जाएगा। श्रीमती महोबिया ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल्य काल में ही पुरूषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। साथ ही महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता एवं विशेष सम्मान की भावना जागृत करना है। वहीं शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी देकर उनके दुष्परिणाम से अवगत कराना है। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम से ऑटो रिक्शा चालक संघ के सहयोग से रैली निकाली गई, जो नारायण टॉकीज, चांडक चौराहा, घंटाघर, नार्मदीय धर्मशाला होते हुए खेड़ीपुरा नाका, खंडवा बायपास और पॉलिटेक्निक कॉलेज से होते हुए वापस कंट्रोम रूम पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया। इससे पहले घंटाघर चौक पर युवाओं को महिला सुरक्षा एवं बाल अपराध के रोकथाम का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महोबिया, एसडीओपी अर्चना शर्मा, यातायात प्रभारी उमेश ठाकुर, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली अनिल राठौर उपस्थित थे।

398 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!