पिछले 24 घंटों में जिले में 4.9 मि.मी. औसत वर्षा  

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में गत चौबीस घंटों में 4.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 599 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 3.1 मि.मी., टिमरनी में 8.4 मि.मी., खिरकिया में 2.2 मि.मी. व रहटगांव में 6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 655.7 मि.मी., टिमरनी में 665 मि.मी., खिरकिया में 643.3 मि.मी. व रहटगांव में 432.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 1 अगस्त तक 881.2 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। गत वर्ष 1 अगस्त तक हरदा तहसील में 922.1 मि.मी., टिमरनी में 1143.8 मि.मी., खिरकिया में 577.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।

Views Today: 2

Total Views: 32

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!