अवैध शराब के विरुद्ध की कार्यवाही

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए कुल 70.06 लीटर देशी शराब, 3 बल्क लीटर विदेशी शराब, 947 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 4745 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। जप्तशुदा मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 611490 रुपए है। उक्त कार्यवाही में आरोपियों पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए है।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!