24 घंटे की ड्यूटी से परेशान पुलिस, नहीं मिलता साप्ताहिक अवकाश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश के पुलिस विभाग में कार्यरत अमला कई समस्याओं से एक साथ जूझ रहा है। इन्हें अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम वेतनमान मिलता है। इसके साथ ही उन्हें मिलने वाले भत्ते भी काफी कम हैं। महंगाई के इस जमाने में भी इस विभाग का अमला अनुशासन बनाए रखते हुए अन्य कर्मचारियों की तरह मांगें और आंदोलन नहीं करता। ये 24 घंटे ड्यूटी करने के बाद भी बिना नागा, बिना छुट्टी के अपना काम करते हैं।

पुलिस कर्मियों की 13 मांगें

पुलिस अमले की यह मांग अक्सर दबे स्वरों में उठती रहती है कि उनके काम के घंटे कम कर अन्य विभागों की तरह आठ घंटे किए जाएं। वहीं वाहन पेट्रोल भत्ता और वर्दी भत्ते सहित वेतन विसंगतियां दूर की जाएं। आज 24 घंटे पूरे अनुशासन के साथ कार्य करने वाले अमले को साप्ताहिक अवकाश न मिलने से वह परिवार के साथ अपना समय नहीं बिता पाता।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!