सड़क नही बनने से ग्रामीणों में पनपा असंतोष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कहा… रोड नही तो वोट नही

 

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया तहसील क्षेत्र के ग्राम झुगरिया के रहवासी पक्की सड़क सुविधा से मोहताज हैं। सालों बाद भी गांव की सड़क ना बने से ग्रामीणों की नाराजगी दिखाई देने लगी है, वहीं उनके सब्र का बांध फूट रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को ग्राम झुगरिया के लोगों ने कच्ची सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में रोड नही तो वोट नही का बैनर था। जानकारी के अनुसार ग्राम झुगरिया ने भमौरी के बीच करीब साढ़े 4 किलोमीटर का मार्ग सालों बाद भी नही बन पाया है। जिसके चलते बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानियां होती हैं, वहीं ग्रामीणों को भी आवागमन में खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हाल यह है कि सड़क समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मानो कमर कस ली है। यही कारण है कि गांव की सड़क के निर्माण को लेकर उन्होंनें मोर्चा खेाल दिया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!