रेनकोट और जूते पाकर गदगद हुए स्कूली बच्चें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को संगठन की राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड कल्पना बोरा के एक दिवसीय प्रवास दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें धार्मिक स्थलों का भ्रमण, संगठनात्मक विचार-विमर्श तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता संतोष अग्रवाल के नेतृत्व में श्रीमती बोरा समेत मोर्चा की पूरी टीम शहर के वार्ड क्रमांक 31 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में स्कूली बच्चों के बीच पहुंचीं। इस दौरान करीब 90 बच्चों को बारिश से बचने के लिये रेनकोट एवं जूतों का वितरण किया गया। जिन्हें पाकर स्कूली बच्चें गदगद नजर आए। वहीं खुशी से उनके चेहरे खिल उठे। इस मौके पर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि बारिश के मौसम में अगर पानी बरस रहा है तो बच्चें रेनकोट पहनकर स्कूल पहुंच सकेंगे। व्यवस्था उपलब्ध होने के कारण उत्साह के साथ स्कूल जा सकेंगे। वहीं नये जूते बच्चों के पैरों को कीचड़ से बचाएंगे। इस अवसर कल्पना बोरा ने सभी बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। उन्होंनें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल के समाजसेवी कार्यो की भरसक प्रशंसा भी की। इसे पहले विभन्न कार्यक्रम अंतर्गत श्रीमती बोरा ने सुबह 9 प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला सहित मोर्चा की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, योगमाया शर्मा, प्रीति गहलोत, पूजा शर्मा, विनीता बंसल, माया पारे, शशि शर्मा, अंजना पाराशर, मोनिका सोनी एवं रेखा लूनिया पूरे समय उपस्थित रहे।

महिला सशक्तिकरण पर फोकस

इसी दिन शाम 4 बजे खिरकिया मंडल में आशा कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मोर्चा की मंडल पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर श्रीमती बोरा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम रही हैं। जिसके जमीनी स्तर पर सार्थक परिणाम दिखाई देने लगे हैं।

नव मतदाताओं से किया संवाद

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि तय कार्यक्रम अंतर्गत श्रीमती बोरा ने दोपहर साढ़े 12 स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातक महाविद्यालय में आयोजित नव मतदाता कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान नव युवक और युवतियों को मताधिकार के बारे में विस्तार से बताया गया। कहा कि एक-एक वोट मिलकर मजबूत सरकार की परिकल्पना को साकार करता है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा माजूद थे।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!