अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मंडी बोर्ड स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 4 अगस्त को स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में शब्द सारांश और स्वर तरंग म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा एक संगीतमय शाम आपके नाम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर बालिवुड के महान गायक स्व. किशोर कुमार का 94वां जन्म दिवस भी मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया करेंगी।
119 Views

