गोराखाल झरने का मनमोहक दृश्य

 

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव तहसील क्षेत्र के वनाचंल में सभी दूर हरियाली छाई है और जगह-जगह मनोरम दृश्य नजर आ रहा हैं, जो पर्यटकों को काफी मनमोहक लग रहा है। जानकारी के मुताबिक रहटगांव से 26 किलोमीटर दूर स्थित गोराखाल में जो झरना है वह लगभग 120 फीट की ऊंचाई से गिरता है। वही हरदा जिले में यह सबसे बड़ा झरना हैं, जो इतनी ऊंचाई से गिरता हैं। जिले में यह सबसे बड़ा झरना है जिसे देखने से के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। टिमरनी विधायक संजय शाह के विशेष प्रयास से वर्ष 2018/19 में इस झरने को इको पर्यटन में लिया गया था। वहीं फारेस्ट विभाग के विशेष प्रयास से मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के द्वारा गोराखाल वाटरफॉल मनोरंजन क्षेत्र स्थल पर कार्य कराए जाने के लिए तकरीबन 20 लाख 10 हजार रुपए स्वीकृत किया गया है। जिसमें तकरीबन 7 लाख 52 हजार में रेलिंग निर्माण होना है एवं 3 लाख 47 हजार में सीढ़ी निर्माण एवं 2 लाख रुपए से रोड निर्माण 50 हजार रुपए में मुख्य गेट निर्माण होना हैं। 1 लाख 50 हजार में पेयजल व्यवस्था एवं 3 लाख रुपए से पैगोडा निर्माण होगा। 1 लाख में पार्किंग व्यवस्था और 1 लाख 10 हजार रुपए से कचरा प्रबंधन एवं शौचालय व्यवस्था शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक रहटगांव के रहने वाले सादिक खान मंसूरी द्वारा गोराखाल झरने की खोज की थी और जिसको लेकर टिमरनी विधायक संजय शाह द्वारा उन्हें प्रशासनिक पत्र भी जारी किया है। उन्होंने मांग की है कि यहां पर अभी तकरीबन 8 से 9 लाख रुपए का काम हुआ है और तकरीबन 10 लाख की राशि कार्य और होना है स्वीकृती के मुताबिक जो विगत 4 सालों में भी पूरा कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने शीघ्र ही कार्य पूर्ण कराने की मांग की है, जिससे यहां पर आने वाले पर्यटकों को कोई परेशानी ना हो।

361 Views

Leave a Reply