पालीटेक्निक अतिथि विद्वान संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। तकनीकी शिक्षा के कार्यरत अतिथि विद्वानों ने मांगों के निराकरण एवं महापंचायत आयोजन हेतु ज्ञापन दिया। आज पालीटेक्निक अतिथि विद्वान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पस्टारिया ने खातेगांव में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि तकनीकी शिक्षा विभाग के 69 पालीटेक्निक व 5 इंजीनियरिंग कालेजों में 20 वर्षों से शोषणकारी कालखंड व्यवस्था चल रही है। कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को 400 रुपए प्रति कालखंड दिया जाता है। अब विभाग में नई नीति लागू की गई है। जिसके अनुसार नए अतिथियों को 30 हज़ार मानदेय देकर भेदभाव, शोषण किया जा रहा है। ज्ञापन में वर्षों से कालखंड में कार्यरत अतिथि व्याख्याता के लिए फिक्स मानदेय 12 माह, 65 वर्ष भविष्य सुरक्षा, मातृत्व अवकाश और नियमित भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग की गई है। ज्ञापन देते समय राजगुरे, दीप्ति उपाध्याय, कविता ठाकुर, नावेद खान, रामावतार और प्रियंका मिश्रा शामिल थे।

174 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!