आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का नगर आगमन पर हुआ स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम के नेतृत्व में निकाली जा रही आदिवासी स्वाभिमान यात्रा सोमवार को नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। खिरकिया मोरगढ़ी होते हुए यात्रा हरसूद विधानसभा पहुंची। स्वागत के दौरान युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया ने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि सिवनी, सिमरिया, सीधी, नेमावर और हरदा में आदिवासियों के साथ अत्याचार हुआ हैं। जिन्होंने अत्याचार किया वह बीजेपी से जुड़े हुए हैं। हम आदिवासियों के स्वाभिमान को जगाने के लिए आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं। अभी तक 20 आदिवासी विधानसभा सभी में भारी समस्याएं व्याप्त हैं। आदिवासी वर्ग हताश परेशान हैं ओर सभी भाजपा के शासन को उखाड़ फेकने को तैयार हैं। युवा कांग्रेस के सभी साथी आदिवासियों के हित में हमेशा आवाज उठाएंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, आमिर पटेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिला सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय सिंह राजपूत, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनुग्रह तोमर, युवा कांग्रेस विधानसभा संदीप सारण, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष योगेश चौहान, अभिषेक जाणी, पुरषोत्तम कलम, कैलाश पटेल, मुकेश कलवानीया, कृष्णा विश्नोई, नितिन पटेल, विनय मालवीय, महेश राठौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

80 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!