चुनाव पर हुई भाजयुमो प्रदेश बैठक में पहुंचे हरदा जिलाध्यक्ष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी जिलाध्यक्षों को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोर्चे की भूमिका पर जरूरी मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में भाजयुमो के आगामी कार्यक्रमों व कार्य योजनाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने आगामी चुनाव को लेकर और संगठनात्मक कार्यों को लेकर बैठक में अपना मार्गदर्शन दिया। बैठक में मोर्चे के हरदा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने भाग लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट की।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!