खरदना में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, कांग्रेस ने दिया समर्थन
अनोखा तीर, हरदा। हंडिया तहसील क्षेत्र में नर्मदा के वैक वॉटर से लगे ग्राम खरदना में स्कूली छात्राओं ने अपने हक-अधिकार के रक्षार्थ मोर्चा खोल दिया है। छात्राओं ने अपने पालकों के साथ गांव में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इसकी खबर मिलते ही कांग्रेस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उनकी मांग को बल प्रदान किया। वहीं उनके आंदोलन को पूर्ण समर्थन भी दिया। इस दौरान छात्राओं ने लंबी दूरी तथा बीच में घना जंगल होने की बात कही। उन्होंनें यह भी कहा कि जब तक गांव में हायर सेंकडरी की पढ़ाई शुरू नही होगी, वे स्कूल नही जाएंगी। उधर, उनके पालकों ने कहा कि सुनसान रास्ते से स्कूल भेजना मजबूरी था। लेकिन उनकी सुरक्षा की बात ने चिंतित कर रखा है। उन्होंनें अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिये। ताकि गरीब परिवार की बेटियां पढ़-लिखकर शिक्षित बन सके। वहीं पैरों पर खड़े होकर अपने परिवार, गांव तथा जिले का नाम गौरान्वित कर सकें। किंतु जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियां असुरक्षा के बीच शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने कहा कि मौके से ही वरिष्ठ अधिकारी को छात्राओं की परेशानी से अवगत कराया गया। जिस पर उनके द्वारा उचित कार्रवाई का आश् वासन दिया है। श्री विश्नोई यह भी कहा कि अगर छात्राओं की मांगे पूरी नही हुई तो उनके हितार्थ बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
कांग्रेसी बोले, हम सब आपके साथ
इधर, धरना की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता हेमंत टाले, किसान नेता केदार सिरोही, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सारन ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उनसे आंदोलन के संबंध में संवाद किया, वहीं अंत में उनकी मांगों का समर्थन कर भरोसा भी दिलाया कि संगठन उनके साथ है।
सुरक्षा को लेकर सजग हुए पालक
पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा कि खरदना और रातातलाई के बीच घना जंगल है, जो जंगली जानवरों के अलावा किसी अप्रिय हादसे का घर है। ऐसे में स्कूली छात्राओं का वहां से नियमित आना-जाना कहीं ना कहीं सुरक्षा से परे है। हाल ही में एक मामला सामने आया है, ूूतभी से ग्रामीण सुरक्षा को लेकर सजग हुए हैं।

