स्कूल शिक्षा विभाग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भरना होगा ऑनलाइन पात्रता प्रमाण पत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्कूल शिक्षा विभाग में भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को इस वर्ष ऑनलाइन पात्रता प्रमाण पत्र भरना होगा। इसके बिना प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। विद्यालय को भी पंजीयन करना होगा। एक खिलाड़ी अधिकतम 3 खेल में पंजीयन कर सकता है जो कि एक बार ही होगा। इस वर्ष इस तरह के नए नियम लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूली खेल प्रतियोगिता को पारदर्शी बनाने के लिए लागू किए हैं। क्योंकि खेल प्रतियोगिताएं का कैलेंडर जारी होने वाला है। अत: संचालनालय ने पूर्व से ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि कोई भी खिलाड़ी खेल से वंचित ना रहे। आज समस्त खेल प्रभारी शिक्षक प्राचार्यो की बैठक लेकर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए कि किस प्रकार खिलाड़ी का पंजीयन करना है। सबसे पहले स्कूल प्रबंधन अपने खिलाड़ियों का पंजीयन करेगा। पंजीयन होने के बाद संकुल को फॉरवर्ड करेंगे। संकुल से बीईओ के लिए फॉरवर्ड किया जाएगा बीइओ से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए फॉरवर्ड किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संभाग के लिए और संभाग से राज्य के लिए इस प्रकार क्रम से खिलाड़ी के चयन होने पर फॉरवर्ड किया जाएगा। ऑनलाइन भरने से 5 प्रति में जो पात्रता प्रमाण पत्र तैयार करना होते थे उससे खर्च एवं समय की बचत होगी एवं संकुल में संकुल प्राचार्य के साइन कराने के उपरांत ही प्रतियोगिता में भाग ले सकते थे। जिसमें कई बार संकुल में समय लगता था इन सब की बचत होगी। पंजीयन हेतु 30 का शुल्क देना होगा जो कि विद्यालय के द्वारा दिया जाएगा। आज की बैठक में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन हेतु पूर्व तैयारी हेतु समस्त विद्यालय परेड सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पीटी हेतु बच्चों के अभ्यास हेतु दिशा निर्देश दिए एवं 6 अगस्त से 8 अगस्त तक सुब्रतो मुखर्जी राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हें दायित्व प्रदान किए।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!