बालाजी के स्वरूप में संवरे पंच पिपलेश्वर  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। भगवान शिव शंकर के प्रिय सावन माह में सभी शिवालयों पर भोले की भक्ति का अनन्य सिलसिला जारी रहता है। इस दौरान भक्तों द्वारा हर सोमवार भोले का अदभुत श्रृंगार किया जाता है। स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित श्री पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया। आज सावन के चतुर्थ सोमवार पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का व्यंकटेश्वर बालाजी स्वरूप में मनभावन श्रृंगार किया गया। नगर के कलाकार जयकृष्ण चांडक द्वारा इस मंदिर में विगत उन्नीस सालों में सतत 86वां श्रृंगार है। उन्होंने बताया कि इस श्रृंगार को बनाने में करीब आठ घंटे लगे। इसमें मिट्टी, रंग, चमकीला कागज, सुनहरी लेस, फूलों की माला और रांगोली का उपयोग किया है। इसमें रोहित सोनी का विशेष सहयोग रहा।

201 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!