वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की जयंती १३ अगस्त को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 385वीं जयंती 13 अगस्त को मनाई जाएगी। राठौर समाज के द्वारा जयंती मनाने को लेकर बैठक का आयोजन छिपानेर रोड स्थित मांगलिक भवन पर किया गया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 13 अगस्त को सुबह सामाजिक लोगों के द्वारा जीपी मॉल के समक्ष स्थापित दुर्गादास जी की छतरी पर पहुंचकर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात वाहन रैली समाज के मांगलिक भवन पर पहुंचेगी, जहां पर सामाजिक लोगों के द्वारा वीर शिरोमणि के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में महिलाएं एवं बच्चों के द्वारा चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष दुर्गेश राठौर ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राठौर समाज के द्वारा राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 385वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

181 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!