अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने गत दिवस अवैध शराब के विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण व परिवहन की रोकथाम हेतु कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा के ग्राम आबगांवखुर्द, मझली, नहाड़िया, खेड़ीपुरा व सकुर कॉलोनी तथा वृत खिरकिया ग्राम कुड़ावा, रामटेक रैय्यत, रोलगांव में दबिश देकर कुल 31 पाव देशी मदिरा प्लेन व 22 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध किए।
Views Today: 2
Total Views: 86

