लाखों की बकरियां चोरी, साल में दूसरी बार पशुधन की चोरी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में पशुधन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मगर पुलिस पशुओं की चोरी करने वालों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार गत 24 जुलाई की रात्रि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव खामापड़वा में अज्ञात चोर बकरे-बकरी चुराकर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने सिविल लाइन थाने में एक शिकायती आवेदन दिया। लेकिन अपेक्षित कार्यवाही न होने से चोरों के हौसले बुलंद है। लोगों का कहना है कि रात्रि में पशुओं से भरे वाहनों की सही जांच न होने और पंचायतों से मवेशी ले जाने का अनुमति पत्र की पड़ताल न करने से ऐसी वारदातों को बढ़ावा मिल रहा है। कुछ दिनों पूर्व यहां दो-तीन अन्य गांवों में भी पशुधन चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। जिले में हो रही ऐसी घटनाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वाले हरदा पुलिस कप्तान संजीव कुमार कंचन को ऐसे छोटे मामले भी संज्ञान लेना चाहिए। ताकि पीड़ित गरीब पशुपालकों के पशुधन को सुरक्षा मिल सके। यहां बताना आवश्यक है कि पीड़ित मंशाराम पिता घासीराम बकरा-बकरी पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

1 वर्ष में हुई दूसरी घटना

मंशाराम ने बताया कि 1 वर्ष पहले भी उसके यहां 24 जानवरों की चोरी हुई थी। लेकिन आज तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!