उभरती कलाकार वैष्णवी लाहोरे को अनुप जलोटा ने दिया आशीर्वाद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर की उभरती युवा कलाकार वैष्णवी लाहोरे को भजन सम्राट अनूप जलोटा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। वैष्णवी विगत छ: वर्ष से मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति को सहेजने में का प्रयास कर रही हैं। उनकी युवा कलाकार होते हुए भी लोक संस्कृति से अत्यधिक रुचि है। जहां आज के युवा कलाकार पश्चात संगीत को अत्यधिक पसंद करते हैं। वही वैष्णवी लोक संस्कृति को पसंद करती हैं। वह न केवल लोक संस्कृति को पसंद करती हैं, बल्कि इसे संरक्षित करने के लिए अपने गुरु सुमित शर्मा एवं मिशा शर्मा से संगीत की बारीकियां सीख रही हैं और कई प्रतिष्ठित मंचो पर अपने गुरु जी के साथ सफल प्रस्तुति भी दे चुकी हैं। अब उनकी कामयाबी का एक और सीढ़ी चढ़ते का अवसर प्राप्त हुआ। आज उन्होंने भजन सम्राट अनूप जलोटा को जन्म की बधाई दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

191 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!