फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम अजनास रैय्यत में शुक्रवार शाम को एक 30 वर्षीय महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह महिला के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या करने का कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम अजनास रैय्यत में रहने वाले कन्हैया मंडराई की पत्नी पूजा मंडराई के उसके घर पर फांसी लगाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतिका ने घर में अकेले रहने के दौरान यह आत्मघाती कदम उठाया है। जब मृतिका के दोनों मासूम बच्चे स्कूल से घर वापस लौटे तो उन्होंने मां को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने आस पड़ोस के लोगो को बताया। घटना के वक्त महिला का पति गांव में ही मजदूरी के लिए गया हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा था। जहां शनिवार सुबह शव का पीएम किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!