फांसी पर लटकी मिली महिला, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर रोड पर पुलिस लाइन के ठीक सामने शुक्रवार रात एक 28 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना कि महिला ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं मृतिका के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर उसके ससुराल के लोगों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुचीं। सिटी कोतवाली टीआई अनिल राठौर ने बताया कि पुलिस लाइन के सामने रहने वाले एक घर में महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि पूजा पति गणेश डांगा ने अपने घर पर बीती रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि मृतिका की एक बेटी एवं एक दो साल का बेटा है। वहीं बीते दो सालों पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ग्राम रातातलाई की रहने वाली पूजा की गणेश डांगा से वर्ष 2014 में शादी हुई थी। मृतिका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि परिवार के सभी लोग घर के आगे के कमरे में सो रहे थे। वहीं वह अपने कमरे में थी। उसके द्वारा रात में कब यह कदम उठा लिया उन्हें नही पता। सुबह उठने पर देखा तो फांसी के फंदे पर झुलती दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। वहीं मृतका मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। मृतिका पूजा के बड़े भाई कपिल जाट ने बताया कि बहन के परिवार के प्रॉपर्टी को लेकर आपसी खींचतान चल रही थी। उन्होंने बताया कि कल मेरे मम्मी ओर पापा बेटी के ससुराल आए थे। उसे साथ ले जा रहे थे। लेकिन उसके ससुर ने बेटी को अच्छे से रखने और उसके बच्चों के बड़ा होने तक देखभाल कर अलग से मकान बना कर देने का भरोसा दिलाया था। जिसके बाद वो अपने गांव लौट आए थे। उनका आरोप है कि उनकी बहन के साथ ससुराल में कोई अनहोनी हुई है। जिन परिस्थितियों में बहन फांसी के फंदे पर लटकी हुई दिख रही है। उससे लगता है कि उसके साथ कुछ ना कुछ घटना घटी है। उन्होंने इसकी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। टीआओ राठौर ने बताया कि मृतिका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि वह फांसी के फंदे पर खुद नहीं लटकी उसको लटकाया गया है, यह जांच का विषय है। फिलहाल शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 80

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!