शिकायत…. छेड़छाड़ का मामला थाने पहुंचा, मामला दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया थानाक्षेत्र के एक गांव में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जब, बात हद से ज्यादा बढ़ने लगी तो छात्रा ने संबंधितों की शिकायत करने की ठान ली और ग्रामवासियों के साथ बीती रात हंडिया थाना पहुंची। जहां पीडिता ने पुलिस को सारा हाल बताया। जिस पर पुलिस ने तुरंत मामला कायम कर लिया है। इस दौरान किसान नेता दीपक सारन भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंनें बताया कि क्षेत्र के एक गांव की यह घटना है। पीड़िता के मुताबिक गांव में 8वीं तक स्कूल है। आगे की पढ़ाई के लिये कुछ किलोमीटर दूर एक गांव जाना पड़ता है। इस बीच सुनसान रास्ते पर दो युवक आएदिन छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देते हैं।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!