आखिरी दिन प्रभु ने धरा पंचमुखी अवतार  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अधिकमास में 5 दिवसीय पार्थिव पूजा संपन्न …

 

अनोखा तीर, हरदा। इन्दौर रोड स्थित बादर विहार कालोनी में सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मीनारायण बादर के यहां बीतें 5 दिनों से पार्थेश्वर पूजा का शनिवार को समापन हुआ। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ को पंचमुखी अवतार में सजाया गया था। प्रभु दर्शन के लिये परिवार के समस्त महिला-पुरूष व बच्चें उपस्थित रहे। संपूर्ण पार्थिव पूजा में पंडित सुनील शर्मा, पंडित मनीष चौबे एवं पंडित राजीव शर्मा का सानिध्य रहा। पं सुनील शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय अनुष्ठान दौरान प्रतिदिन मॉ नर्मदा के जल से भगवान का जलाभिषेक किया गया। वहीं हर रोज 11 सौ से लेकर 15 सौ पार्थिव शिवलिंग बनाए गए। जिनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अनुष्ठान का समापन हुआ। अब, यजमान निर्मित पाॢथव शिवलिंगों को नर्मदा में विसर्जित करेंगे, जो कि सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक किए जा सकेंगे। मुख्य यजमान लक्ष्मीनारायण बादर ने बताया कि अधिकमास भगवान शिव एवं विष्णु की आराधना का मास है। जिसे हरिहर मिलन माना जाता है। इस दौरान प्रभु की आराधना का विशेष महत्व रहता है। इसी के चलते निवास स्थान पर भगवान शिव की पार्थिव पूजा संपन्न कराई है। अभिषेक के बाद भगवान शिव की महाआरती की। जिसमें पूरा परिवार शामिल रहा। इस मौके पर सभी ने क्षेत्र की खुशहाली, उन्नति एवं विश्व कल्याण की कामना की।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!