सन शाइन स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के सभागार में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार नागू एवं क्विज मास्टर नितिन सोनी के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में निजी और सरकारी स्कूलों की 56 टीमों ने भाग लिया। एक स्कूल से तीन छात्रों की एक टीम भाग ले सकती थी। प्रथम चरण में इन टीमों की लिखित परीक्षा ली गई। जिसमें से 6 सर्वश्रेष्ठ टीम सन शाइन स्कूल सिराली, द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल हरदा, ज्ञान गंगा स्कूल हरदा, नालेज पब्लिक स्कूल टिमरनी, महर्षि ज्ञान पीठ स्कूल हरदा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा की टीम दूसरे चरण मल्टीमीडिया राउंड में पहुंची, जिसमें दस राउंड में मल्टीमीडिया के माध्यम से प्रश्न पूछे गए। प्राप्त स्कोर के आधार पर पहली तीन टीमों को विजेता समूह और आखरी तीन टीमों को उप विजेता टीम घोषित किया गया।

प्रथम स्थान पर रही सन शाइन पब्लिक स्कूल सिराली की टीम को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। सभी छ: टीमों को पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन स्थल भ्रमण करने के लिए मध्य प्रदेश के किसी स्थल पर भेजा जाएगा। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की पचमढ़ी इकाई के प्रबंधक योगेन्द्र चौधरी ने बताया कि छात्रों में हमारे पर्यटन इतिहास और संस्कृति की समझ बढ़े और वे अपने प्रदेश को नजदीकी से जाने और इनमें देश प्रेम की भावना जागे, इसलिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डीके साहू छात्रों की जोश और उत्साह को सराहा और छात्रों निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता एवं उपविजेता टीम के विद्यार्थियों को एमपी टूरिज्म पचमढ़ी से पधारे योगेश चौधरी और उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डीके साहू ने मेडल, प्रमाण पत्र और गिफ्ट कूपन प्रदान किए। विजेता विद्यार्थियों को सितंबर और जनवरी 2023 में मध्य प्रदेश में स्थित टूरिस्ट किसी स्थान पर एम.पी टूरिज्म द्वारा भ्रमण कराया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 222

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!