अभाविप ने 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदा ने अग्रणी महाविद्यालय स्वामी विवेकानंद में व्याप्त 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। नगर मंत्री निखिल चंद्रवंशी ने बताया कि कॉलेज का नवीन सत्र प्रारंभ हो चुका हैं। लेकिन अभी तक कॉलेज में समस्याओं का अंबार लगा है। विद्यार्थियों के काम समय से नहीं होते हैं। जिससे विद्यार्थी शिक्षकों के चक्कर काटते नजर आते हैं। ज्ञापन के माध्यम से अभाविप कॉलेज में प्रायोगिक लेब को सुव्यवस्थित कराने, पूरे कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एनसीसी, एनएसएस एवं क्रीड़ा की गतिविधियां प्रारंभ कराने, कॉलेज विद्यार्थी और शिक्षक के लिए ड्रेस कोड की व्यवस्था लागू की जाने, सूचना पटल को सुव्यवस्थित कर सभी योजनाओं एवं प्रभारियों की जानकारी चस्पा की जाने, महाविद्यालय में हेल्प डेस्क काउंटर खोला जाने, कॉलेज के नवीन भवन और पुराने भवन के नवीनीकरण के निर्माण कार्यों की जांच कराने एवं कॉलेज के दोनों मुख्य द्वार प्रारंभ कराने की मांग की है। ज्ञापन देते समय जिला संयोजक सुमंत वाष्ठ, प्रांत खेल प्रमुख भूपेंद्र तोमर, मयंक काले, आयुष शर्मा, शुभम ढोके, रोहित देवहरे, दीपक बकोरिया, सुमित गोयल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

257 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!