30 जुलाई को एक शाम रफी के नाम कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा कराओके क्लब द्वारा बालिवुड के महान गायक स्व.मोहम्मद रफी की 43वीं पुण्यतिथि पर एक शाम रफी साहब के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नगर के गायन कलाकारों द्वारा रफी साहब के गाये नगमों की प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम 30 जुलाई रविवार को स्थानीय नए बस स्टैंड क्षेत्र स्थित कच्छकड़वा पाटीदार समाज धर्मशाला में शाम 6 बजे शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.रविन्द्र भागवत करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, डॉ.श्याम बंसल, डॉ.वीरेन्द्र अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अमरसिंह मीणा, टिमरनी विधायक संजय शाह, डॉ. अकबर अली, पूर्व नपाध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र जैन, लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट केबीनेट एडवाईजर श्रीमती गुरूमीत कौर सलूजा सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया, डिस्ट्रिक्ट फेरी फेरी कॉर्डिनेटर राजेश गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल, सनातन इंटरनेशनल स्कूल के संचालक योगेन्द्रसिंह तथा संगीत समर्पित मुकेश सावनेर एवं मिलिन्द सूबेदार उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में सहयोगी कलाकार मां शारदे म्यूज़िक एकेडेमी हरदा, विशेष रूप से शामिल होंगी। मंच संचालन शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बसंत सिंह राजपूत करेंगे। आयोजन संचालक राजेश सालुंके, हेमंत मालवीय की विशेष भूमिका रहेगी।

310 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!