अनोखा तीर, हरदा। जिले में गत चौबीस घंटों में 17.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 587.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 8.6 मि.मी., टिमरनी में 16.4 मि.मी., खिरकिया में 6.4 मि.मी. व रहटगांव में 38.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 648.8 मि.मी., टिमरनी में 642.4 मि.मी., खिरकिया में 641.1 मि.मी. व रहटगांव में 419.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 28 जुलाई तक 879.3 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। गत वर्ष 28 जुलाई तक हरदा तहसील में 922.1 मि.मी., टिमरनी में 1143.8 मि.मी., खिरकिया में 572 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।
—————————–
82 Views

