नेत्र संक्रमण ‘आई फ्लू’ से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को नेत्र संक्रमण अर्थात आई फ्लू की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचएम द्वारा जारी निर्देश में आमजन से आई फ्लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है। वर्तमान में आई फ्लू संक्रमण की बहुत शिकायतें मिल रही हैं। आई फ्लू की रोकथाम के लिए नागरिक जरूरी सावधानियां बरतें। अपनी आँखों को छूने से पहले हाथ आवश्यक रूप से धोएं। संक्रमित व्यक्ति अपना टॉवेल, तकिया, आई ड्रॉप आदि उपयोग की गई वस्तुओं को घर के अन्य सदस्यों से अलग रखें। स्वीमिंग पूल और तालाबों के प्रयोग से बचें। आंखों के सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग नहीं करें। साफ हाथों से अपनी आंखों के आसपास किसी भी प्रकार के स्त्राव को दिन में कई बार साफ गीले कपड़े से धोएं। यदि आंखों में लालिमा हो, तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से परामर्श लें। चिकित्सक के परामर्श के बिना किसी भी ड्रॉप का उपयोग नहीं करें।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!