बंदियों को दी विधिक योजनाओं की जानकारी  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जेल पर विधिक सहायता शिविर एवं लोक अदालत का आयोजन किया गया। माननीय न्यायाधीशों द्वारा जेल का निरीक्षण कर बंदियो से पूछताछ कर भोजन, स्वास्थ्य, पेशी एवं जेल प्रशासन से समस्या आदि की जानकारी ली गई। बंदी एवं महिला बंदियों द्वारा कोई समस्या होना नहीं बताया। जेल पर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्था अच्छी पाई। प्रदीप राठौर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों को प्ली वार्गनिंग एवं अन्य लाभकारी योजनाओं की विधिक जानकारी दी गई। माननीय केके वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बंदियों को उनके प्रकरणों के सम्बंध में सुना, मौके पर समस्या का निदान किया, जिससे बंदी संतुष्ट हुए। विनीत साकेत जेएमएफसी, सुश्री प्रियंका सुमन, जेएमएफसी द्वारा लोक अदालत में विभिन्न प्रकरणों पर विचार किया एवं लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों के संबंध में बंदियों को अवगत कराया।

68 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!