ज्ञान गंगा की टीम लगातार सातवी बार पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में विजेता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के छात्र छात्राओं को प्रदेश के पर्यटक स्थलों से परिचित करवाने के लिए जिले एवं प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ज्ञान गंगा स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा लगातार दो बार जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर मिंटो हॉल भोपाल में जिले का प्रतिनिधित्व किया और चार बार द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 27 जुलाई को उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित प्रतियोगिता में उन्नति तिवारी, राजेश्वरी विश्नोई, वैष्णवी बागरे की टीम ने 72 टीमों में से तृतीय स्थान प्राप्त कर लगातार सातवीं वार बादशाहा कायम रखी। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा टीम को 2 रात्रि एवं 3 दिन का गिफ्ट वाउचर प्रदान किया गया है। जिसमें मध्य प्रदेश के किसी भी थ्री या फाइव स्टार होटल में रुकना, खाना एवं पर्यटक स्थलों का भ्रमण निशुल्क रहेगा। विजेता टीम को प्राचार्य अर्जुन सिंह चौहान एवं समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं दी।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!