सिराली-महेंद्रगांव मार्ग बंद होने की कगार पर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सिराली। सिराली-महेंद्रगांव मार्ग पर मुक्तिधाम के पास स्थित घोगई नदी के पुल का एक बड़ा हिस्सा शुक्रवार को नदी में आई बाढ़ के कारण बह गया। मार्ग से यात्रा कर रहे दो बाइक चालको ने पुल से बाइक निकालने की कोशिश में बहते पानी के दौरान गड्ढे में फस गए। जिनको मौके पर बाढ़ का पानी देख रहे लोगों ने समय रहते बचा लिया, वरना कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती थी। जानकारी के अनुसार महेंद्रगांव सिराली मार्ग पर मुक्तिधाम के पास घोगई नदी पर बना रपटा जो कि नीचे से लगभग 7 से 8 फीट बाढ़ के पानी में मिट्टी बह जाने से अंदर खोखला हो गया। जिस कारण किसी भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद शुक्रवार को यात्री बसें सिराली तक ही चली। इस मार्ग पर यात्रियों को पैदल ही सफर तय करना पड़ा। इधर क्षतिग्रस्त पुल से एकमात्र रास्ता होने के कारण स्कूली वाहन आते जाते रहे। प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत आने वाले उक्त पुलिया पर दोनों तरफ रेलिंग नहीं है दूसरे दोनों ही हिस्से क्षतिग्रस्त हैं। विभागीय अधिकारियों के लचर रवैये के कारण आमजन और वाहन चालको राहगीरों को बारिश के दौर में परेशान होना पड़ रहा है। ग्राम धनकार के किसान रामनिवास खोरे ने बताया कि जिम्मेदारों के ध्यान नहीं देने के कारण आसपास के 1 दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय सिराली से संपर्क टूट रहा है। ऐसे में बीमार वृद्ध और आवश्यक चिकित्सा वाले मरीजों, प्रसूता महिलाओं को सिराली ले जाने में लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। प्रशासन को चाहिए कि मामले को संज्ञान में लेकर पुल की मरम्मत करवा कर इसे शीघ्र दुरुस्त करवाएं।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!