जनसुनवाई : कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में गोंदागांव निवासी इमरतलाल ने कलेक्टर श्री गर्ग से ऋण पुस्तिका में गलत नाम प्रदर्शित होने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने तहसीलदार टिमरनी को प्रकरण की जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम कुहीग्वाड़ी निवासी गोपाल सिंह राजपूत ने कलेक्टर श्री गर्ग को नक्शा दुरूस्त कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने एसडीएम टिमरनी को समस्या का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम पलासनेर के ग्रामीणों ने पेयजल न मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में छिपाबड़ निवासी पन्नालाल ने कलेक्टर से श्री गर्ग को अपने भाई के प्लाट पर अतिक्रमण के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार खिरकिया को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तहसील टिमरनी निवासी सुरेश ने कलेक्टर श्री गर्ग को ऋण पुस्तिका में सही नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार टिमरनी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

216 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!