नर्मदापुरम ने हरदा को 2-0 से हराया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न…

 

अनोखा तीर, हरदा। सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का संभाग स्तरीय आयोजन नेहरू स्टेडियम हरदा में किया गया। जिसमें हरदा नर्मदापुरम एवं बैतूल की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डीके साहू, महर्षि ज्ञानपीठ विद्यालय के संचालक दीपक राजपूत, तक्षशिला एकेडमी हरदा के प्राचार्य मनोज श्रीवास, जिला फुटबॉल संघ के मैच कमिश्नर सुनील वर्मा, अनीस खान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सीनियर कोच दीप सिंह ठाकुर ने टीमों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। प्रथम मैच 17 वर्ष बालक टीम का हुआ। जिसमें बेतूल को हरदा ने 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिसमें प्रेम सौदे ने 2 व भाव्यांश विश्नोई ने 2 गोल किए। फाइनल में नर्मदापुरम ने हरदा को 2-0 से हराकर विजेता बनी। जिसमें नर्मदापुरम के साहिल कुरेशी एवं कमलेश कहर ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को फाइनल जिताने में अहम भूमिका निभाई।17 वर्ष बालिका वर्ग में फाइनल मैच हरदा एवं बेतूल के बीच खेला गया। जिसमें हरदा टीम 2-0 से विजयी रही। जिसमें खुशी राजपूत ने एक गोल एवं त्रिशा ठाकुर ने एक गोल किया। बैतूल का 14 वर्ष बालक वर्ग में हरदा एवं बैतूल के बीच बहुत ही संघर्षपूर्ण मैच रहा। जिसमें दोनों टीम बराबर रही। पेनल्टी शूटआउट में बैतूल ने हरदा को 4-3 से हराया। फाइनल मैच बैतूल व नर्मदापुरम के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित समय पर दोनों टीमें बराबर रही। पेनल्टी शूटआउट में नर्मदापुरम ने बैतूल को 3-0 से हराकर विजयी रही। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के व्यायाम शिक्षक राजेश बीलिया, पीसी पोर्ते, विनोद उपाध्याय, आशीष सेवारिक, सलमा खान, श्रीमती हरजीत खनूजा, अनिल पगारे, अनिल शुक्ला, संतोष यादव, अमित चौहान, इमरान खान, मैच एंपायर के रूप में अजय पुरबिया, मनोज खोरे, विकास घाघरे, संतोष यादव पचमढ़ी, सचिन बेस, राहुल शर्मा, नीरेंद्र सेवारिक, प्रवीण बाथम, उमाकांत कोकाटे के साथ कई शिक्षक उपस्थित रहे। विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Views Today: 2

Total Views: 242

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!